नैनबाग में अध्यक्ष पद पर अभाविप के राजमोहन विजयी
संवाद सूत्र, नैनबाग : नैनबाग राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन हुआ
संवाद सूत्र, नैनबाग : नैनबाग राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन हुआ। यहां अध्यक्ष पद पर अभाविप के राजमोन रावत ने अपने प्रतिद्वंदी रंवाई जौनसार जौनपुर ग्रुप आरजेजे के प्रदीप रावत को 52 मतों से हराकर जीत हासिल की है। राजमोहन को 195 व प्रदीप रावत को 143 मत मिले। उपाध्यक्ष पर अभाविप की रेनू राणा 180 ने आरजेजे के रितेश तोमर 142 को 38 मतों से पराजित किया। सचिव पर अभाविप के अमन ¨सह 178 ने आरजेजे के अमन कुमार को 148 को 30 मतों से पराजित किया। सहसचिव व अभाविप के आशीष चौहान 169 को आरजेजे के कुलदीप सिंह 150 को 19 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पर आरजेजे की रेणुका 172 ने अभाविप नितिन कपूर 154 को 18 मतों से पराजित किया। विवि प्रतिनिधि के पर अभाविप के रोहन ¨सह कंडारी 99 ने आरजेजे के रोहन 51 को 44 मतों से हराया। सेंदुल केमर में अभाविप का दबदबा
संवाद सूत्र, घनसाली : बाल गंगा डिग्री कॉलेज सेंदुल केमर में छात्र संघ चुनाव में अभाविप का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर अनूप पैन्यूली ने आर्यन ग्रुप के भूपेंद्र जोशी को 64 वोट से हराया। वहीं महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप की अंजू पंवार ने अभाविप की प्रियंका कुमांई को 68 वोट से हराया। उपाध्यक्ष पद पर अभाविप के कृष्ण मोहन ने एनएसयूआई के अमित कुमांई को 95 वोट से हराया। सहसचिव पद पर अभाविप की अंजू ने छात्रम ग्रुप के प्रदीप ¨सह को 39 वोट से हराया। विवि प्रतिनिधि पर अभाविप के अमन आकाश ने आर्यन ग्रुप के रामपाल को 21 वोट से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अभाविप की नीलम ने एनएसयूआइ के अजय ¨सह को 165 वोट से हराकर जीत हासिल की। छात्रा प्रतिनिधि पर अभाविप की अमिता निर्विरोध निर्वाचित हुई।