विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिहरी के नरेंद्रनगर बाजार में मिनी ट्रक का कहर: 3 पिलर ध्वस्त, आवासीय भवन का बरामदा गिरा

Published: Fri, 29 May 2026 06:44 PM (GMT+05:30)

नरेंद्रनगर मुख्य बाजार लाइन में देर रात सब्जी से लदा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पिलरों में जा घुसा। इस ...और पढ़ें

नरेंद्रनगर में अनियंत्रित हुए ट्रक की टक्कर से बाजार लाइन के क्षतिग्रस्त पिलर और आवासीय भवन का बरामदा। सुधि पाठक

नरेंद्रनगर में अनियंत्रित हुए ट्रक की टक्कर से बाजार लाइन के क्षतिग्रस्त पिलर और आवासीय भवन का बरामदा। सुधि पाठक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। नरेंद्रनगर मुख्य बाजार लाइन में ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि सब्जी से लदा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर बाजार लाइन के पिलरों में जा घुसा।

जिससे तीन पिलर क्षतिग्रस्त हो गए, ऊपरी मंजिल के आवासीय भवन का बरामदा भी धराशाही हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के चोटिल या हताहत होने की सूचना नहीं हैं।

नरेंद्रनगर थाना पुलिस के अनुसार बीती देर रात्रि को ऋषिकेश से सब्जी लेकर एक मिनी ट्रक करीब 2:30 बजे चंबा की ओर जा रहा था।

इस दौरान नरेंद्रनगर बाजार लाइन से गुजरते समय तेज-आंधी तूफान चलने के कारण एक टीन अचानक उड़कर ट्रक के सामने की ओर आ गया। जिससे ट्रक चालक घबरा गया और वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर आकर नरेंद्रनगर बाजार लाइन के पिलरों से टकरा गया।

मिनी ट्रक की भीषण टक्कर से बाजार लाइन की दुकानों के बरामदे पर बने तीन पिलर टूट गए और बाजार लाइन के ऊपर बने एक आवासीय भवन का बरामदा धराशाई होकर नीचे गिर गया।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रक चालक भी पूरी तरह सुरक्षित है।

नरेंद्रनगर थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाजार लाइन के बरामदे के पिलर क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक आवासीय भवन का बरामदा टूट गया है। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से पिलरों और टूटी छत को किनारे कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में कफड़खान-सिरकोट मार्ग पर हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉला खाई में गिरा, 2 युवकों की हुई मौत

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में पैराफिट से टकराकर 100 मीटर खाई में गिरी बाइक, हादसे में एसएसबी जवान की हुई मौत