Move to Jagran APP

सत्ता में आए तो अमेरिका-इंग्लैंड को खिलाएंगे मंडुवे के बिस्किट: हरीश रावत

थौलधार विकासखंड मुख्यालय कंडीसौड़ में कांग्रेस की रैली में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यदि जनता ने इस बार उनकी सरकार बनाने में योगदान किया तो उन्होंने यदि अमेरिका व ब्रिटेन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मंडुवा के बिस्किट नहीं खिलाए तो हरीश रावत का नाम बदल देना।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM (IST)
सत्ता में आए तो अमेरिका-इंग्लैंड को खिलाएंगे मंडुवे के बिस्किट: हरीश रावत
सत्ता में आए तो अमेरिका-इंग्लैंड को खिलाएंगे मंडुवे के बिस्किट: हरीश रावत

संवाद सूत्र, कंडीसौड़: थौलधार विकासखंड मुख्यालय कंडीसौड़ में कांग्रेस की रैली में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यदि जनता ने इस बार उनकी सरकार बनाने में योगदान किया तो उन्होंने यदि अमेरिका व ब्रिटेन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मंडुवा के बिस्किट नहीं खिलाए तो हरीश रावत का नाम बदल देना। उन्होंने घोषणा की कि यदि उनकी सरकार बनी तो स्वरोजगार योजना लागू कर प्रत्येक महिला की कम से कम पांच हजार रुपये मासिक आमदनी होगी और थौलधार को केंद्रीय ओबीसी के दायरे में लाया जाएगा।

loksabha election banner

मंगलवार को धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के कंडीसौड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा उनके कार्यकाल में हुए कार्य को आम कार्यकत्र्ता गिन सकता है, लेकिन भाजपा के लोग केवल मुख्यमंत्री गिन सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीसरा मुख्यमंत्री भी बाल-बाल बचा है, भाजपा तो उसे भी बदलने वाली थी। पूर्व सीएम रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके कार्यकाल में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं महिला पेंशन, बालिका प्रोत्साहन योजना, पुष्टाहार योजना आदि समाप्त कर कर दिया। महंगाई के नाम पर प्रधानमंत्री गरीब की जेब खाली करने और अमीर अंबानी, अडानी की जेब भरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि हमने दो सौ से एक हजार की थी और सत्ता में आने पर डेढ़ गुना करेंगे। एक हजार पांच सौ लड़कियों व एक हजार पांच सौ लड़कों को पुलिस में एवं 28 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां कर दी जाएंगी। युवा लड़की, लड़के अभी से तैयारी प्रारंभ कर दें। वर्ष 2022 से 2027 उत्तराखंड के भाग्य परिवर्तन के वर्ष होंगे। उत्तराखंड के पास धन, साधन नहीं, कितु हमारे पास मन की चाहत है। केदारनाथ त्रासदी के बाद हमारे किए गए कार्य उसके प्रमाण हैं। रैली में पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों क्षेत्र के लोक कलाकारों, ढोल, नगाड़ों, मसकबीन, रणसिघा के साथ पहुंचे बाजगियों को शाल, घड़ी, फूल-माला भेंटकर सम्मानित किया गया। पूर्व प्रमूख जोत सिंह बिष्ट ने रैली में पहुंचे हर व्यक्ति को स्वास्थ्य रक्षण के लिए च्यवनप्राश भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत,ब्लाक अध्यक्ष सुमन गुसाईं,महिला ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती पवना खण्डूड़ी, विधान सभा धनोल्टी अध्यक्ष सुमेरी बिष्ट,डा. विरेन्द्र रावत, पवन रावत आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.