फैजाबाद को रवाना हुई विवि की खो-खो टीम
नई टिहरी : एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की खो-खो पुरुष टीम मैनेजर हंसराज बिष्ट व प्रशिक्षक
नई टिहरी : एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की खो-खो पुरुष टीम मैनेजर हंसराज बिष्ट व प्रशिक्षक उपेंद्र कपरवाण के नेतृत्व में फैजाबाद के लिए रवाना हो गई है। टीम डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि फैजाबाद उत्तर प्रदेश में होने वाली अंतर विवि उत्तरी क्षेत्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। टीम मैनेजर हंसराज बिष्ट ने बताया कि गढ़वाल केंद्रीय विवि की खो-खो की 12 सदस्यीय पुरुष टीम मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि फैजाबाद के लिए रवाना हो गई है। इससे पूर्व टीम को एक सप्ताह का प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि टीम का पहला मैच 22 नवंबर को बुंदेलखंड विवि झांसी से होगा। टीम में अमन रयाल, विकास, राहुल ¨सह, अंकित ¨सह, अमन नैथानी, बलवीर, ऋतिक भट्ट, मनोज ¨सह, रजत सकलानी, रविंद्र ¨सह नेगी, शुभम ¨सह, दीपक रावत तथा कोच उपेंद्र कपरवाण शामिल हैं। खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, खेल सहायक भगत ¨सह चौहान, परिसर के निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। (संस) फोटो 20एनडब्ल्यूटीपी 1