Move to Jagran APP

पर्व की तैयारियों में जुटी रही महिलाएं

नई टिहरी: शहर में करवा चौथ के व्रत पर खूब रौनक दिखी। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर इस पर्व की तैय

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 11:43 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 11:43 PM (IST)
पर्व की तैयारियों में जुटी रही महिलाएं
पर्व की तैयारियों में जुटी रही महिलाएं

नई टिहरी: शहर में करवा चौथ के व्रत पर खूब रौनक दिखी। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर इस पर्व की तैयारियों में जुटी रही। कई जगहों पर महिलाएं एक साथ एकत्रित होकर पर्व की तैयारियों में लगी रही। वहीं शनिवार सुबह को भी बड़ी संख्या में बाजार में खरीददारी के लिए पहुंची। शनिवार को करवा चौथ के व्रत के अवसर पर सुबह महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाई। मोहल्लों में आस-पास की महिलाएं एक साथ एकत्रित होकर सांय की पूजा की तैयारियों में जुटी रही। इस कार्य में महिलाएं एक दूसरे का सहयोग करती रही। पर्व को लेकर महिलाओं को काफी उत्साह देखने को मिला। इस व्रत के लिए महिलाओं ने बीती शुक्रवार को ही श्रृंगार आदि सामान की खरीददारी की। मिठाई की दुकानों पर भी दोपहर तक काफी भीड़ दिखी। कुछ जगहों पर सांय के समय नजदीक के मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की जाएगी। (संस)

loksabha election banner

फोटो 27एनडब्ल्यूटीपी 2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.