बौद्धिक संपदा अधिकार पर कार्यशाला
देवप्रयाग : राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 07:20 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 07:20 PM (IST)
देवप्रयाग : राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। उत्तराखंड राज्य विज्ञान व तकनीकी कौंसिल के विशेषज्ञों ने इसमें विचार रखे। विषय विशेषज्ञ बीडी पांडे ने भारत में बौद्धिक संपदा अधिकार के विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय परिपेक्ष में प्रकाश डाला। जबकि यूकोस्ट की डॉ अंजू रावत ,हिमांशु डोभाल सहित डॉ. डीएम त्रिपाठी, डॉ. एएन नौडियाल ने भी अपने विचार रखे। प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने कार्यशाला को सभी के लिए उपयोगी बताया। एक दिवसीय कार्यशाला में श्रीनगर, अगस्त्यमुनि, रायपुर, चंद्रबदनी व देवप्रयाग स्थित शिक्षा संस्थानों के करीब 2 सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें