दीवार गिरी, वृद्ध घायल
संवाद सहयोगी कोटद्वार बिजनौर जिले के ग्राम लालवाला में गौशाला की दीवार गिरने से एक वृद्ध गं
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 05:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : बिजनौर जिले के ग्राम लालवाला में गौशाला की दीवार गिरने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ग्राम लालवाला निवासी दर्शन सिंह (62) बुधवार सुबह गौशाला में पशुओं को चारा दे रहे थे। इसी दौरान अचानक गौशाला की दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आकर वृद्ध दर्शन सिंह घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुन परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने इलाज के लिए घायल को कोटद्वार अस्पताल पहुंचाया। घायल दर्शन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें