रैली निकाल संस्कृत भाषा को अपनाने का दिया संदेश
देवप्रयाग : तीर्थनगरी देवप्रयाग में संस्कृत दिवस की पूर्व बेला पर संस्कृत जन जागरण रैली निकाली गई। इ
देवप्रयाग : तीर्थनगरी देवप्रयाग में संस्कृत दिवस की पूर्व बेला पर संस्कृत जन जागरण रैली निकाली गई। इस दौरान श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग के छात्रों ने संस्कृत भाषा को अपनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र नारायण कोटियाल की अगुआई में निकली रैली में तीर्थपुरोहितों व संस्कृत प्रेमियों ने भी भाग लिया। संस्कृत महाविद्यालय परिसर से जयतु संस्कृतम्, जयतु भारतम् का उद्घोष करते छात्र हाथों में संस्कृत संरक्षण, स्वच्छ भारत व पर्यावरण बचाओ की तख्तियां लिए चल रहे थे। श्री रघुनाथ मंदिर में संस्कृत पर चर्चा के बाद संस्कृत के प्रचार प्रसार का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डॉ. सुशील बडोनी, आचार्य अमित बंदोलिया, प्रीति कोटियाल, अविनाश कोटियाल सहित नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, सुरेश शास्त्री, विनोद पंडित, गोविद पंचभैया, अशोक टोडरिया, सुभाष ध्यानी, पूर्व प्रधान उत्तम सिंह आदि मौजूद थे।