दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन गिरफ्तार
संवाद सूत्र, देवप्रयाग : ¨हडोलाखाल पुलिस ने आठ जून को कुमराड़ गांव में विवाहिता ममता देवी के फांसी लग
संवाद सूत्र, देवप्रयाग : ¨हडोलाखाल पुलिस ने आठ जून को कुमराड़ गांव में विवाहिता ममता देवी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार शाम मृतका के पति, सास व ननद को गिरफ्तार कर लिया।
देवप्रयाग ब्लॉक की कुलेर ग्राम पंचायत के गांव कुमराड़ा में आठ जून को ममता देवी (23) ने अपने घर में फांसी लगाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में ममता के पिता पजियाड़ा गांव तहसील जाखणीधार निवासी वीर सिंह पुत्र स्व. पूरण ¨सह ने थाना ¨हडोलाखाल में 10 जून को उसके ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि शादी 11 नवंबर 2014 को कुमराड़ा गांववासी उत्तम ¨सह पुत्र स्वं. कुंवर ¨सह के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी बेटी से चार लाख की मांग की जाने लगी। रोज-रोज दहेज मांगने की यातनाओं से तंग आकर ममता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीर सिंह की तहरीर पर एसएसपी टिहरी ने नरेंद्रनगर सीओ जेपी जुयाल को मामले की जांच सौंपी गई है। सीओ ने घटना के साक्ष्य मिलने पर दहेज उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया है। जिस पर एसओ ¨हडोलाखाल धीरजमणि बलूनी ने सोमवार सायं ममता की सास जमुना देवी, पति उत्तम सिंह, ननद कविता पत्नी भगवान सिंह ग्राम रामा जाखणीधार को पौड़ीखाल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।