विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के टिहरी में भारी बारिश से नुकसान, दुकानों में घुसा मलबा; कई वाहन दबे

Published: Fri, 15 May 2026 07:07 PM (GMT+05:30)

टिहरी के जौनपुर विकासखंड में भारी बारिश से बिलोंदी पुल पर तबाही मची, दुकानों में मलबा घुस गया और वाहन ...और पढ़ें

HighLights

  1. बिलोंदी पुल पर अतिवृष्टि से दुकानों में मलबा घुसा

  2. एक कार और दो स्कूटी मलबे में पूरी तरह दबीं

  3. भवान-नगुण मोटर मार्ग चार घंटे तक बाधित रहा

संवाद सूत्र, नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। मूसलधार बारिश के चलते भवान-नगुण मोटर मार्ग पर स्थित बिलोंदी पुल में तेज सैलाब आने से आधा दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा घुस गया।

वहीं, एक कार और दो स्कूटी भी मलबे में दब गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हुई अतिवृष्टि के कारण बिलोंदी पुल क्षेत्र में अचानक जलभराव की स्थिति बन गई। दुकानों में मलबा घुसने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदार कुलवीर सिंह की दुकान में रखे 215 कट्टे सीमेंट पानी में भीगकर खराब हो गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ।

स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय निवासी महिपाल सिंह रावत और विनोद सेमवाल समेत अन्य लोगों ने प्रभावित दुकानदारों को क्षतिपूर्ति देने की मांग उठाई।

cloudburst near bilondi bridge

भारी बारिश और मलबा आने से भवान-नगुण मोटर मार्ग चार घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं, इस संबंध में थत्यूड़ थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई थी। भारी बारिश के कारण मार्ग पर मलबा और पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ था। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से मार्ग को खोलकर यातायात सुचारु कराया गया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम की मार, अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से 27.76 हेक्टेयर में खड़ी फसलें तबाह

 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध, चार घंटे फंसे रहे दो हजार से अधिक तीर्थयात्री