औषधीय वनस्पति शोध केंद्र का किया निरीक्षण
देवप्रयाग: स्वतंत्रता सेनानी स्व. वचन ¨सह चौहान आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज ¨हडोलाखाल के छात्र-छात्राओं
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 04:16 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 04:16 PM (IST)
देवप्रयाग: स्वतंत्रता सेनानी स्व. वचन ¨सह चौहान आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज ¨हडोलाखाल के छात्र-छात्राओं ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के औषधीय वनस्पति शोध केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कर जानकारियां जुटाई। छात्र-छात्राओं ने शोध केंद्र में उच्च हिमालय क्षेत्रों में उगने वाले औषधीय पादपों पर होने वाले अध्ययन व शोध के बारे में जाना। ग्लास हॉउस में दुर्लभ पादपों की टिश्यू कल्चर तैयार करने की जानकारी दी गई। शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने मलेथा में वीर माधो¨सह भंडारी के अदम्य साहस की प्रतीक ऐतिहासिक गूल को भी देखा। इस दौरान बृजेश भट्ट, विजय बिष्ट, बलवंत नेगी, सुनीता, किशोर रावत, मुरारी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें