विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विकासनगर में असामाजिक तत्वों ने पांच दोपहिया वाहन फूंके, ग्रामीणों में आक्रोश

Published: Tue, 30 Jun 2026 01:09 PM (IST)

बीती रात विकासनगर के सांगवाधार में असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे खड़े पांच दोपहिया वाहनों को आग लगा दी, जिससे ...और पढ़ें

सड़क किनारे खड़े पांच दोपहिया वाहनों को आग लगा दी।

सड़क किनारे खड़े पांच दोपहिया वाहनों को आग लगा दी।

HighLights

  1. विकासनगर में पांच दोपहिया वाहनों को आग लगाई गई।

  2. असामाजिक तत्वों ने लाखामंडल-क्वांसी-चकराता मार्ग पर घटना को अंजाम दिया।

  3. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, विकासनगर। बीती रात को असामाजिक तत्वों ने लाखामंडल- क्वांसी-चकराता मार्ग पर सांगवाधार में सड़क किनारे खड़े स्थानीय लोगों के पांच दोपहिया वाहनों को आग लगा दी, जिससे वाहन जलकर खाक हो गए।

पुनाह पोखरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सरदार सिंह चौहान ने बताया धारकोट निवासी दिनेश कुमार, गोगी, पिरमू, अमित कुमार व म्यूंडा निवासी चंद्रू ने सांगवाधार के पास सड़क किनारे अपने दोपहिया वाहनों को पार्किंग कर घर चले गए थे। रात में असामाजिक तत्वों ने एक स्कूटी व चार मोटर बाइक समेत पांच वाहनों को आग लगा दी। घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।

सड़क किनारे खड़े स्थानीय लोगों के पांच दोपहिया वाहनों को आग लगा दी

आशंका इस बात की जताई जा रही है कि घटना को नशेड़ी असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच आई अच्छी खबर, पीलीभीत में आज से बदलेगा मौसम; 5 जुलाई तक बारिश

यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल सफारी का आज आखिरी दिन, शाम से थमेगी पयर्टकों की चहल-पहल