Move to Jagran APP

देवप्रयाग में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, सामान राख

देवप्रयाग के मेन बाजार में आज दोपहर एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर की आग से घर का सभी सामान जलकर राख हो गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 24 Aug 2017 05:59 PM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2017 08:52 PM (IST)
देवप्रयाग में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, सामान राख
देवप्रयाग में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, सामान राख

देवप्रयाग(टिहरी गढ़वाल), [जेएनवएन]: नगर के मेन बाजार में आज दोपहर एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर की आग से घर का सभी सामान जलकर राख हो गया, जबकि मकान को नुकसान पहुंचा है। आग लगते ही संजय भट्ट और उसकी वृद्ध माता तुरंत बाहर की ओर भागे, जिससे उनकी जान बच गई। सिलेंडर फटने से आस-पास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर आपदा प्रबंधन व पुलिस टीम मौके पहुंची। दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। 

loksabha election banner

आज दोपहर देवप्रयाग  मेन बाजार निवासी संजय भट्ट पुत्र स्व श्रीकृष्ण भट्ट ने रसोई में गैस सिलेंडर खत्म होने पर नया गैस सिलेंडर लगाने को जैसे ही खाना बनाने के लिए गैस को स्विज ऑन किया तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

इस पर वह और उसकी 80 वर्षीय मां गोदांबरी देवी तुरंत बाहर को भाग निकले। थोड़ी देर बाद सिलेंडर विस्फोट के साथ फट गया। इससे पूरे मेन मार्केट में हड़कंप मच गया। सिलेंडर की आग पूरे घर में फैल गई। आग से टीवी, फ्रिज, सोफा, बर्तन, कपड़े सभी जलकर राख हो गए। 

घटना के समय संजय के दोनों बेटे तेजस, श्रीयस व विधवा बहन रेखा घर पर नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बिजली मैकेनिक संजय भट्ट किसी तरह रोजी-रोटी कमाकर परिवार चलाता है। मकान के क्षतिग्रस्त होने से संजय  को उसके पड़ोसी तिलक जोशी ने फिलहाल सहारा दिया है। लोगों ने पीड़ि‍त परिवार को सरकार से तत्काल राहत दिए जाने की मांग की है। सभासद विद्यार्थी पालीवाल ने भी जिला प्रशासन से गरीब परिवार को समुचित सहायता दिए की मांग की है।

 यह भी पढ़ें: हरिद्वार में कार में लगी आग, चालक झुलसा

 यह भी पढ़ें: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, अफरातफरी

यह भी पढ़ें: आधी रात को जल संस्थान में धमाका, क्लोरीन गैस लीक; दस बेहोश

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.