लोकनृत्य में महिला मंगल दल स्यूल प्रथम स्थान पर
संवाद सहयोगी, चंबा: युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों
संवाद सहयोगी, चंबा: युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों व महिला मंगल दलों की टीमों ने लोकनृत्य और लोकगीतों पर प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। लोकनृत्य में महिला मंगल दल स्यूल ने पहला और राजकीय बालिका इंटर कालेज चंबा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंबा ने पहला और महिला मंगल दल स्यूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित एकांकी नाटक में राबाइंका चंबा की टीम का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न गांव की एक दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। आशा भट्ट व सुमंत पंवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतिभागी विजेता व उपविजेता टीमों को मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर चार महिला मंगल दलों को कीर्तन सामग्री की किट भी वितरित की गई। प्रतियोगिता से पहले महोत्सव का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख आनन्दी नेगी, ज्येष्ठ उपप्रमुख नरेन्द्र रमोला और बीडीओ मान ¨सह राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रमुख आनन्दी नेगी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से गांव की प्रतिभाओं को मंच मिलता है। खासकर महिलाओं को मौका मिलता है। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश ¨सह गुसांई ने कहा कि गांव में गठित व पंजीकृत महिला व युवक मंगल दलों को विभाग की ओर से हर साल कीर्तन व खेल सामग्री प्रदान की जाती है। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख गीता नेगी, जिला पंचायत सदस्य रेखा पुंडीर, प्रधान सत्यपाल ¨सह गुसांई, सत्यानंद थपलियाल, प्रधानाचार्य अंजलि चंदोला, रवि गुसांई, गौरव डोभाल, मीनाक्षी कोठारी आदि मौजूद थे।