विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिहरी: देवप्रयाग में ट्रक ने बाइक को रौंदा, सहारनपुर के युवक की हुई मौत

Published: Sat, 28 Feb 2026 03:26 PM (GMT+05:30)

देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक बलगर ट्रक की चपेट में ...और पढ़ें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट ट्रक की चपेट में आई बाइक।

 ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट ट्रक की चपेट में आई बाइक।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, देवप्रयाग (नई टिहरी)।  ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सहारनपुर निवासी बाइक सवार श्रीनगर की ओर जा रहा था।

देवप्रयाग थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही बाइक पाली पुलिया के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई।

बाइक के ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन शर्मा (40) वर्ष पुत्र श्रीपाल शर्मा निवासी गली नंबर छह, नवीन नगर, सदर बाजार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर गढ़वाल बेस अस्पताल भेज दिया है। साथ ही स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस की ओर से ट्रक चालक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

यह भी पढ़ें- रुड़की के गंगनहर पटरी पर दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत