पशु शरणालय बनाने की मांग
चंबा नगर में घूम रहे आवारा पशुओं से लोग परेशान हैं। नागरिक मंच ने पालिका प्रशासन से
चंबा: नगर में घूम रहे आवारा पशुओं से लोग परेशान हैं। नागरिक मंच ने पालिका प्रशासन से आवारा पशुओं के लिए पशु शरणालय बनाने की मांग की है। नगर क्षेत्र चंबा में बंदरों के आतंक से तो लोग परेशान थे ही, लेकिन अब आवारा से भी परेशान हो रहें हैं। पशु दिनभर बाजार में घूमते हैं। दुकानदार यदि पश़ुओं को भगाने की कोशिश करते हैं तो दुकानों से सामान बिखरा देते हैं। सबसे ज्यादा नुकसान सब्जियों व फलों की दुकानों को हो रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण का कहना है कि आवारा पशुओं से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। इस मामले को लेकर नागरिक मंच ने नगरपालिका को ज्ञापन दिया। मंच के अध्यक्ष सुरम सिंह तोपवाल का कहना है कि पालिका आवारा पशुओं के लिए शरणालय बनाएं, जिससे लोगों को परेशानी न हो। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने कहा कि नगर में जगह की कमी होने के कारण पशु शरणालय बनाने में दिक्कतें आ रही है, यदि जगह उपलब्ध होगी तो यह कार्य किया जाएगा। (संसू)