संकल्प प्रस्ताव से गोभक्तों में उत्साह
जागरण संवाददाता,नई टिहरी : विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के संबंध में संकल्प
जागरण संवाददाता,नई टिहरी : विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के संबंध में संकल्प प्रस्ताव पारित होने पर नई टिहरी गोपाल गोलोक धाम संवर्धन समिति के सदस्यों और गोभक्तों प्रसन्नता जाहिर की है। गोभक्तों ने कहा कि विधानसभा में प्रस्ताव पारित हो गया है। लेकिन देश में गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए अभी संघर्ष जारी रहेगा।
गुरुवार को नई टिहरी एक वे¨डग प्वाइंट में पत्रकारों से वार्ता में गोक्रांति मंच की जिलाध्यक्ष उर्मिला महर सिलकोटी ने कहा कि विधानसभा में सरकार ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के संबंध में जो प्रस्ताव पारित किया है जो स्वागत योग्य है। गोभक्तों ने पहली लड़ाई जीत ली है। उन्होंने कहा कि इसके आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। देश में जब गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिल जाएगा तभी असली सफलता मानी जाएगी और इसके लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। गोपाल गोलोक धाम के अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, सूर्यमणि भट्ट, रागिनी भट्ट, सरोजनी चमोली, संगीता, लक्ष्मी चमोली, शशि, उषा नेगी, ¨चरजीव तिवाड़ी, प्रवीन पालीवाल आदि मौजूद रहे।