Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के विरुद्ध लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर एनएसयूआइ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर अपने-अपने घरों में सांकेतिक धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 06:15 AM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह
प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह

जागरण टीम गढ़वाल : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के विरुद्ध लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर एनएसयूआइ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर अपने-अपने घरों में सांकेतिक धरना दिया।

loksabha election banner

उत्तरकाशी: एनएसयूआइ छात्र संगठन, यूथ कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने बड़कोट, भटवाड़ी, नौगांव में अपने-अपने घरों में प्रदेश सरकार के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनके स्वजनों ने कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद उन सभी कानूनों का उल्लंघन किया है, जो इस कोरोना महामारी के संक्रमण काल में अपराध है। इस महामारी में संक्रमण के तहत प्रशासन ने उत्तरकाशी जिले के रवाईं घाटी से के एक युवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हाईकोर्ट ने इस दोहरे कानून पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र है, राज्य सरकारें संविधान की मर्यादाओं से बंधी हैं। सत्य के पक्ष में आवाज बुलंद करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय छात्र प्रतिनिधि सुधीश पंवार, यूथ कांग्रेस नेता विजयपाल रावत आदि शामिल थे।

गोपेश्वर: जनपद चमोली के एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सांकेतिक धरना दिया। एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं का कहना है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व उनके स्वजनों ने कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन किया। कहा कि राज्य सरकार पहले ही रंवाई उत्तरकाशी के ग्रामीण प्रवीण जयाड़ा पर आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर चुकी है। लेकिन क्वारंटाइन नियमों के उल्लंघन पर सतपाल महाराज के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जबकि नैनीताल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को फटकार भी लगाई है। धरना देने वालों में जिलाअध्यक्ष एनएसयूआई संदीप नेगी, मनोज बिष्ट, नितिन नेगी, विपिन, मनीषा बिष्ट आदि थे।

नई टिहरी : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में रविवार को कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में सत्याग्रह उपवास रखा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कैबिनेट बैठक में शामिल होने पर उस बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों की कोरोना जांच हुई है, लेकिन उनके पुत्र जो कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर आम लोगों के संपर्क में आते हैं और ग्रामीणों की कोरोना जांच नहीं होती आखिर प्रदेश में सरकार द्वारा रसूखदार और आम लोगों के लिए अलग-अलग कानून और व्यवहार क्यों है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके परिजनों ने कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन किया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा कि सत्ता के पक्ष में आवाज बुलंद करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भी सत्याग्रह उपवास रखा। इस मौके पर नवीन सेमवाल, महिला सेवादल अध्यक्ष आशा रावत आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.