Move to Jagran APP

बूथ कमेटियां सक्रिय करने पर दिया जोर

संवाद सूत्र, कंडीसौड़: कंडीसौड़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन ¨सह गुसाइ

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 07:16 PM (IST)
बूथ कमेटियां सक्रिय  करने पर दिया जोर
बूथ कमेटियां सक्रिय करने पर दिया जोर

संवाद सूत्र, कंडीसौड़: कंडीसौड़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन ¨सह गुसाईं के अध्यक्षता में थौलधार ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में बूथ कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जितनी सड़कें बनाई गई है भाजपा सरकार उनकी झाड़ी कटान तक नहीं कर पा रही है। कांग्रेस शासनकाल में जितने विकास कार्य किए गए हैं वर्तमान सरकार उन कार्यों को पूर्ण तक नहीं कर पा रही है। कई संस्थानों को बंद किया जा रहा है तो कई को सुविधाजनक क्षेत्रों एवं प्रदेश से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है। कांग्रेस विकास की सोच रखती है, जबकि भाजपा झूठ के बल पर एवं जुमलेबाजी के बल पर सरकार चला कर प्रदेश एवं देश की जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस ने जहां विकास के ऐतिहासिक कार्य किए हैं वहीं भाजपा ने अपने घोषणापत्र के अनुरूप एक भी कार्य पूर्ण नहीं किया है। बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं जीत हासिल करने के टिप्स भी दिए गए। एवं बूथ कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमन ¨सह गुसाईं, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत ¨सह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश प्रवक्ता हिम्मत ¨सह बिष्ट, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमेरी बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र राणा, बचन ¨सह पडियार, नरेंद्र चंद रमोला, गो¨वद रावत, भरोसे लाल, राजेश भट्ट, भाग चंद रमोला, करण ¨सह जड़धारी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.