कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
जागरण संवाददाता, नई टिहरी : विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को विधानसभा में प्र
जागरण संवाददाता, नई टिहरी : विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को विधानसभा में प्रवेश न दिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत की सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है।
बुधवार को नई टिहरी हनुमान चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा राज्य सरकार का पुतला दहन किया। सूरज राणा ने कहा कि पूर्व विधायक और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय वनाधिकार हक हकूकों की मांग को लेकर विधानसभा में जा रहे थे। लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। सरकार ने तानाशाही दिखाते हुए उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया और गिरफ्तार कर लिया। राज्य सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है और जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पुतला दहन करने वालों में शांति प्रसाद भट्ट, दर्शनी रावत, विक्रम ¨सह पंवार, नरेंद्र चंद रमोला, साब ¨सह सजवाण, कुलदीप पंवार, शकुंतला नेगी, आकाश कृषाली, शांति शाह, सीमा कृषाली, राजेंद्र प्रसाद डोभाल आदि मौजूद रहे।