नगर में अलाव जलने से लोगों को राहत
संवाद सहयोगी, चंबा: नगर पालिका ने नगर में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी है। अब हर
संवाद सहयोगी, चंबा: नगर पालिका ने नगर में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी है। अब हर रोज अलाव जलाया जा रहा है। पालिका का कहना है कि ठंड के दिनों में अलावा जलाया जाएगा।
भारी ठंड को देखते हुए नगर क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से इन दिनों अलावा जलाया जा रहा है, जिससे मजदूरों को राहत मिलने लगी है। मुख्य चौराहे से लेकर बायपास चैराहे तक कई जगह अलग-अलग अलाव जलाकर सुविधा प्रदान की जा रही है। पांच दिन पहले इसकी शुरूआत हुई, जो लगातार जारी है। पालिका का कहना है कि जब तक ज्यादा ठंड रहेगी, आगे भी लगातार अलाव जलाया जाएगा। इससे सबसे बड़ी राहत मजदूर वर्ग को मिली है। नगर में पांच सौ से अधिक मजदूर हैं, जो दिन भर दिहाड़ी मजदूरी करके शाम को बाजार आ जाते हैं। अब अलाव जलाने से उन्हें सुविधा मिल गई है। व्यापार मंडल का कहना है कि यह प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए और हो सके तो सुबह को भी अलाव जलाया जाए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्मियान सजवाण का कहना है कि इससे लोगों को राहत मिल रही है। इस बारे में पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी का कहना है कि अलाव कई दिनों के लिए मंगाया गया है, जो लगातार जलाया जाएगा।