Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला

जागरण टीम गढ़वाल योग गुरु बाबा रामदेव के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गा

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:33 AM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला

जागरण टीम गढ़वाल: योग गुरु बाबा रामदेव के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने पर गढ़वाल मंडल में भी कांग्रेसियों का गुस्सा भड़क गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए बाबा रामदेव का पुतला दहन किया। साथ ही योग गुरु से माफी मांगने व बयान वापस लेने की मांग की गई।

loksabha election banner

गोपेश्वर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरुद्ध बयानबाजी करने पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य तिराहे पर योग गुरु बाबा रामदेव का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसियों का कहना था कि बाबा रामदेव कांग्रेस के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी कर संगठन की छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बाबा रामदेव से अपने बयान वापस लेने की मांग की है।

नई टिहरी: बाबा रामदेव के कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के बारे में दिए गए बयान से आक्रोशित कांग्रेसियों ने बाबा रामदेव का पुतला दहन किया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय मे एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए कार्यालय के बाहर बाबा रामदेव का पुतला फूंका। कांग्रेसियों का कहना है कि रामदेव द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के बारे में अमर्यादित बयानबाजी की गई है। जो एक संत को शोभा नहीं देता। बाबा को मर्यादित शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामदेव द्वारा दिए गए गलत बयानबाजी से कांग्रेसियों में रोष है। बाबा रामदेव को अपने गलत बयान पर माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेसियों का कहना है कि बाबा को सोच-समझकर कर बयानबाजी करनी चाहिए। पुतला दहन करने वालों में सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, सोबन सिंह नेगी, चंबा नगरपालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, साब सिंह सजवाण, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, मुर्शरफ अली, दर्शनी रावत, ममता उनियाल आदि शामिल थे।

पौड़ी: पार्टी के शीर्ष नेताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस प्रकार के बयान दिलवा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर में बाबा रामदेव का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि रामदेव ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दाल योजना को आचार संहिता का उल्लघंन बताया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विनोद बिष्ट, विनोद धनोसी, अनूप भंडारी, विनोद नेगी, शिव प्रसाद रतूड़ी, गोदाबंरी रावत, सुधीर रावत, अशोक बिष्ट आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.