Move to Jagran APP

मकान की छत पर गिरा पत्थर, बचे

देवप्रयाग आमणी किमखोला मार्ग पर मलबा हटाने के दौरान भारी पत्थर प्यूखरी गांव के एक घर के

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 04:50 PM (IST)
मकान की छत पर  गिरा पत्थर, बचे
मकान की छत पर गिरा पत्थर, बचे

देवप्रयाग: आमणी किमखोला मार्ग पर मलबा हटाने के दौरान भारी पत्थर प्यूखरी गांव के एक घर के छत पर जा गिरा इससे छत में दरार आ गई। उस समय घर के लोग कमरे में ही थे यदि पत्थर छत को तोड़कर कमरे में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

loksabha election banner

शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे प्यूखरी गांव में लक्ष्मीदेवी के घर की छत पर भारी भरकम पत्थर आ गिरने से हड़कंप मच गया। घर मे लक्ष्मीदेवी के अलावा उसका पति राम सिंह व लड़का रवि के बाहर मौजूद थे। भारी भरकम पत्थर के गिरने से यहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पत्थर से छत में दरार आ गई। निवर्तमान प्रधान किमखोला मातबर सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने पहाड़ी के टूटने पर प्यूखरी गांव के ऊपर पत्थर गिरने की संभावना से पिछले वर्ष ही विभाग व प्रशासन को अवगत करा दिया गया था। मगर इस पर समय रहते कार्यवाही न होने पर भारी भरकम पत्थर प्यूखरी गांव के लिए खतरा बन गए हैं। (संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.