गंगा में बहे व्यक्ति का शव बरामद
देवप्रयाग : संगम स्थल से 10 मई को गंगा में गायब अनिल बिष्ट का शव राजस्व पुलिस व्यासघाट ने बरामद कर
देवप्रयाग : संगम स्थल से 10 मई को गंगा में गायब अनिल बिष्ट का शव राजस्व पुलिस व्यासघाट ने बरामद कर लिया।
देवप्रयाग पुलिस ने राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र चमोली ने बताया कि व्यास घाट पर रविवार शाम नदी के किनारे एक शव की सूचना मिली। जिस पर राजस्व पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। सोमवार को मौके पर पहुंचे अनिल बिष्ट के परिजनों व साथियों ने उसकी पहचान की। जिसके बाद राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र चमोली ने पंचायतनामा की कार्यवाही कर कर शव पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया। मालूम हो पौड़ी जिले की पट्टी मन्यारस्यू के कुंड घंडियाल गांव निवासी 42 वर्षीय अमित बिष्ट पुत्र उमराव ¨सह अपने दो साथियों राहुल व करण¨सह के साथ 10 मई को संगम पर गंगा स्नान करने गया गया था। जहां से वह गंगा में बह गया। (संस)