उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतेगी भाजपा: सुबोध
नरेंद्रनगर पौड़ी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को भारी मतों के
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 06:36 PM (IST)
नरेंद्रनगर: पौड़ी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को भारी मतों के अंतर से विजय बनाने को लेकर यहां नरेंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय में कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्वभर में भारत का सम्मान बढ़ा है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष व बद्री केदार समिति के सदस्य राजपाल सिंह पुंडीर, पालिकाध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, मुन्नी राणा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें