भाजपा ने किया महर को निष्कासित
नई टिहरी: सोशल मीडिया पर राज्य सरकार और भाजपा संगठन पर टिप्पणी करने पर भाजपा जिला
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 05:17 PM (IST)
नई टिहरी: सोशल मीडिया पर राज्य सरकार और भाजपा संगठन पर टिप्पणी करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने महिला मोर्चा टिहरी की सोशल मीडिया प्रभारी उर्मिला महर को संगठन की प्राथमिक सदस्या से निष्कासित कर दिया है।
गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि सोशल मीडिया पर संगठन और सरकार के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने पर भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी उर्मिला महर को जिला प्रभारी कुसुम कंडवाल की संस्तुति के आधार पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। संगठन की छवि खराब के लिए कोई भी अगर सोशल मीडिया या अन्य मंच पर बयानबाजी व टिप्पणी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें