Move to Jagran APP

भाजपा सरकार गरीब विरोधी है: किशोर

संवाद सहयोगी, चंबा: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार गर

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:56 PM (IST)
भाजपा सरकार गरीब विरोधी है: किशोर
भाजपा सरकार गरीब विरोधी है: किशोर

संवाद सहयोगी, चंबा: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी है और विकास के नाम पर केवल कोरी घोषणाएं कर रही है। उन्होंने कहा कि चंबा नगर मे भाजपा सरकार ने जो भी घोषणाएं की हैं, वह कोरी घोषणाएं हैं, उन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

loksabha election banner

सोमवार को वीसी गबर ¨सह चौराहे पर पार्टी प्रत्याशी सुमना रमोला के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि अच्छा प्रतिनिधि चुनने से ही नगर का विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निकाय चुनाव में भी पीएम के नाम से वोट मांग रही है, उसका अपना कोई विकास का एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने चंबा नगर के विकास को लेकर जो भी घोषणाएं अभी तक की है वह हवा-हवाई साबित हुई हैं। चाहे कूड़े निस्तारण की बात हो या फिर अन्य मुद्दों को लेकर की गई घोषणाएं हों भाजपा नेताओं ने केवल झूठ ही बोला है। कहा कि यदि पार्टी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की तो फिर दिसंबर तक चंबा में कूड़ा नजर नहीं आयेगा। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी सुमना रमोला ने अपने घोषणापत्र में रखे मुद्दों के बारे में बताया और कहा कि यदि वे विजयी हुई तो फिर चंबा को आदर्श नगर पालिका बनाने का कार्य करेगी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व अध्यक्ष शांति भट्ट, पूर्व प्रमुख सोबन ¨सह नेगी, ज्येष्ठ उपप्रमुख नरेंद्र रमोला, साब ¨सह सजवाण, नगर अध्यक्ष राजेश्वर बडोनी, रजनी भट्ट, सरोजनी नौटियाल, जेपी नौटियाल, सोहनवीर सजवाण आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.