Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवप्रयाग पहुंचे बाबा रामदेव, निर्माणाधीन राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान का कार्य देखा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 15 Apr 2017 06:00 AM (IST)

    बाबा रामदेव शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर से अचानक टिहरी जिले के देवप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान का कार्य देखा।

    Hero Image
    देवप्रयाग पहुंचे बाबा रामदेव, निर्माणाधीन राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान का कार्य देखा

    देवप्रयाग, [जेएनएन]: बाबा रामदेव शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर से अचानक देवप्रयाग पहुंचे।  यहां उन्होंने निर्माणाधीन राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान का कार्य देखा। कुछ देर यहां रहने के बाद वह कार से मुल्यागांव स्थित पंतजलि विद्यालय के लिए रवाना हुए।

    शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे को बाबा रामदेव हेलीकॉप्टर से रघुनाथ कीर्ति संस्कृत विद्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के प्राचार्य प्रो. केवी सुब्बारायडु व स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के प्राचार्य के साथ उन्होंने कार्यालय व कक्षों का भ्रमण किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संस्थान की ओर से बाबा रामदेव को देवप्रयाग संगम का गंगा जल, शाल व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। पहली बार देवप्रयाग पहुंचे बाबा रामदेव देवप्रयाग तीर्थ की दिव्यता व प्राकृतिक सौंदर्यता से अभिभूत दिखे। उन्होंने देवप्राग तीर्थ की प्रशंसा की तथा भागीरथी, अलकनंदा नदियों के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान से जुड़े लोगों के साथ उन्होंने संस्कृत में ही वार्तालाप की। 

    वह करीब 20 मिनट तक यहां रुके और उसके बाद कार से मुल्यागांव स्थित पंतजलि विद्यालय के लिए रवाना हुए। उनका स्वागत करने वालों में डा. शैलेंद्र नारायण, डा. ओम शर्मा, डा. शैलेंद्र उनियाल, पंकज कोटियाल, डा. सुशील बडोनी आदि शामिल थे।

    यह भी पढ़ें: तेजस्वी हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री: बाबा रामदेव

    यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने दिया था नोटबंदी का सुझाव: जेटली