विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वॉशिंगटन सुंदर की जगह उत्तराखंड के आयुष बडोनी वनडे टीम में शामिल, उनके गांव में जश्न का माहौल

Published: Mon, 12 Jan 2026 10:17 PM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आयुष बडोनी के भारतीय टीम में चयन होने से देवप्रयाग के सिलौड़ गांव में ...और पढ़ें

टिहरी जनपद के देवप्रयाग विकासखंड के सिलौड़ गांव के रहने वाले हैं आयुष बडोनी।

टिहरी जनपद के देवप्रयाग विकासखंड के सिलौड़ गांव के रहने वाले हैं आयुष बडोनी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। देवप्रयाग विकासखंड के सिलौड़ गांव में सोमवार को खुशी का माहौल था। कारण यह कि गांव के एक होनहार क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई थी। गांव के लोग इसे उन युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं, जो मेहनत कर आगे बढ़ने का सपना देख रहे हैं।

खुशी से झूम उठे ग्रामीण

जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव के आयुष बडोनी का चयन न्यूजीलैंड के विरुद्ध चल रही एक दिवसीय शृंखला में चोटिल वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर हुआ है, वे खुशी से झूम उठे।

Ayush Badoni

दिल्ली में रहता है पूरा परिवार

आयुष को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली है। 26 वर्षीय आयुष का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पिता विवेक बडोनी क्रिकेट कोच के अलावा एक प्रोफेशनल डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता भी हैं।

Ayush Badoni pic

आइपीएल में लखनऊ ज्वाइंट्स की तरफ से हैं खेलते

आयुष दिल्ली की रणजी टीम में शामिल हैं। आइपीएल में वह लखनऊ ज्वाइंट्स की तरफ से खेलते हैं। आलराउंडर आयुष टी-20, वनडे सहित टेस्ट फारमैट में भी पारंगत हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया था।

दिखा चुके हैं दम

आयुष बडोनी ने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक में अपनी प्रतिभा दिखाई है। वह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनकी काफी तारीफ की जाती है। उनकी काबिलियत है कि वह मैच में जरूरत के हिसाब से गियर शिफ्ट कर सकते हैं। वह जरूरत के हिसाब से अटैकिंग एप्रोच अपना सकते हैं। निचले क्रम में आईपीएल में उनकी तूफानी पारी सभी ने देखी। कई मुश्किल मौकों पर उन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स को मुश्किल में से निकाला है।

यह भी पढ़ें- वॉशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बडोनी को क्यों मिली टीम इंडिया में जगह, सेलेक्टर्स ने लिया हैरान करने वाला फैसला!

यह भी पढ़ें- IND vs NZ ODI: Ayush Badoni को पहली बार मिला मौका, बने Washington Sundar का रिप्लेसमेंट; BCCI का एलान