Move to Jagran APP

पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुर्इ 29 महिला पुलिस उपनिरीक्षक

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर से प्रशिक्षण लेकर 29 महिला पुलिस उपनिरीक्षक उत्तराखंड पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हो गर्इ हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 03:25 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 11:05 PM (IST)
पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुर्इ 29 महिला पुलिस उपनिरीक्षक
पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुर्इ 29 महिला पुलिस उपनिरीक्षक

ऋषिकेश, [जेएनएन]: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में सीधी भर्ती 2016 के माध्यम से चयनित 29 महिला पुलिस उपनिरीक्षक दीक्षांत और कसम परेड के बाद उत्तराखंड नागरिक पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हो गई हैं। 

loksabha election banner

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने दीक्षांत परेड की सलामी ली और महिला उपनिरीक्षकों को कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई। पीटीसी के प्रधानाचार्य पुलिस महानिरिक्षक एके अंशुमान ने बताया कि सीधी भर्ती द्वारा चयनित नागरिक पुलिस की 29 महिलाओं का प्रशिक्षण पिछले साल 17 फरवरी को आरंभ हुआ था। 12 महीने के कठिन प्रशिक्षण के पश्चात महिला उप निरीक्षक अब उत्तराखंड पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हो गर्इ है। 

मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने पुलिस का हिस्सा बनी महिला उपनिरीक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी अच्छी छवि कायम कर पूरे देश में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की सीमाओं पर हमारी फौज सुरक्षा कर रही हैं उसी तरह आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। 

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम आने वाली समय की सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को तैयार रहना होगा। इस अवसर पर पुलिस महानिरिक्षक प्रशिक्षण मोहन सिंह बगियाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी विमला गुंजयाल, उप प्रधानाचार्य सुखबीर, पूर्व प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह सैलाल सिंह आदि उपस्थित थे। कैसे पूर्व 29 महिला उप निरीक्षक प्रशिक्षण सहित पीटीसी में प्रशिक्षणरत 76 महिला उप निरीक्षक और शिक्षकों ने शानदार पासिंग आउट परेड का प्रदर्शन किया।

पासिंग आउट परेड का नेतृत्व फर्स्ट कमांड के रूप में भागीरथी भंडारी, सेकेंड कमांड के रूप में अमन दीपिका व तृतीय कमांड के रूप में आरती वाल्मीकि ने किया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु को सम्मानित भी किया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने बताया कि कसम परेड के पश्चात यह उप निरीक्षक विभिन्न जनपदों में तैनाती लेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के लिए यह गर्व की बात है कि पुलिस के पास महिला उपनिरीक्षकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हुए 175 आरक्षी

यह भी पढ़ें: मुख्यधारा में शामिल हुर्इं 163 महिला आरक्षी, अब पोस्टिंग की तैयारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को मिलीं 163 महिला आरक्षी, राज्य की सेवा को हैं तैयार 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.