21 से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा स्थगित की
देवप्रयाग: 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली चारधाम श्रवणकुमार दशरथाचल कांवड़ रथ यात्रा स्थगित कर दी गयी
देवप्रयाग: 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली चारधाम श्रवणकुमार दशरथाचल कांवड़ रथ यात्रा स्थगित कर दी गयी है। यह कार्यक्रम अब अगले वर्ष आयोजित होगा।
यात्रा संयोजक पूर्व काबीना मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने इसकी जानकारी देते बताया कि धर्माचार्यों की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया। पूर्व मंत्री नैथानी के अनुसार 2005 में मातृ पितृ भक्त श्रवणकुमार के नाम से दशरथाचल पर्वत पर जाने वाली कावड़ यात्रा की शरुआत हुई थी। जिसके 12 वें वर्ष में प्रवेश होने पर श्रवण कुमार कांवड़ यात्रा की चारधाम यात्रा तय की गयी थी। मगर धर्माचार्यो ने 12 वर्ष पूरे हुए बगैर चार धाम यात्रा किया जाना अनुचित बताया जिस पर समिति ने यात्रा के अगले साल 12 वर्ष पूरे होने पर श्रवण कुमार कांवड़ की चार धाम यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में यात्रा कार्यक्रम पुन: तय किया जाएगा।