11 मॉडल राज्यस्तर के लिए हुए चयनित
संवाद सहयोगी, नई टिहरी: नई टिहरी डॉयट में शनिवार को जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गय
संवाद सहयोगी, नई टिहरी: नई टिहरी डॉयट में शनिवार को जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। 11 मॉडल राज्यस्तर के लिए चयनित हुए हैं।
बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डॉ. सुरेंद्र ¨सह नेगी और डॉ. वीर ¨सह रावत ने किया। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों से नये-नये प्रयोग किए जाने पर जोर दिया, ताकि उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित हो। इस अवसर पर सीनियर वर्ग में राइंका बौरगांव के अनीष राणा, इंका खरसाड़ा की तानिया, राइंका आदर्श विद्यालय प्रतापनगर की अमिशा, इंटर कालेज कांडीखाल की संगीता बिष्ट, राइंका खरसाड़ा की प्रियंका, राइंका मंजकोट की सिमरन व राइंका रजाखेत के अमित पेटवाल के माडलों का चयन राज्यस्तर के लिए किया गया। जबकि जूनियर वर्ग में राइंका कांडीखाली की प्रियंशी डबराल, राइंका नागदेव पथल्ड के गौरव सुयाल, राउमा विद्यालय बादशाहीथौल के अंकेश डबराल, राइंका नागराजाधार की साक्षी की परियोजना का चयन किया गया। इस अवसर पर मनोज बहुगुणा, राजेश चमोली, डॉ. अशोक बडोनी आदि मौजूद थे।