विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड के टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी शादी में जा रही थार; एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Published: Sat, 12 Apr 2025 12:15 PM (IST)Updated: Sat, 12 Apr 2025 01:30 PM (IST)

Tehri Accident उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। फरीदाबाद से चमोली जा रही एक थार गाड़ी ...और पढ़ें

Tehri Accident: परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। Jagran
Tehri Accident: परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। Jagran

जागरण संवाददाता, देवप्रयाग। Tehri Accident: फरीदाबाद से चमोली के गौचर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौत मौत हो गई है। क्रेन से वाहन से नदी से निकाला गया। जिसमें पांच शव बरामद हुए। वहीं एक महिला को रेस्‍क्‍यू किया गया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। 

परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। वह रिश्‍तेदारी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी थार में सवार थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में नई एलिवेटेड रोड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हरी झंडी, सुगम होगी Chardham Yatra

खाई में पलटने के बाद अलकनंदा में समाई कार

थार करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद कार अलकनंदा नदी में समा गई। कार सवार एक महिला को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया। उन्‍हें श्रीनगर बेस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्‍चों समेत पांच अन्‍य के शव भी बरामद हो गए हैं।

थार सवारों में दो महिला व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें महिला अनीता नेगी को रेस्क्यू किया गया है, जबकि महिला का बेटा आदित्य व महिला की छोटी बहन मीनू गुसाई, उसके पति सुनील गुसाई समेत दो बच्चों की मौत हो गई है। 

जानकारी के मुताबिक सुबह तीन बजे के करीब महिला अनीता नेगी के निवास स्थल रुड़की से रवाना हुए थे। अनीता नेगी के दो बच्चे हैं, जबकि पति आर्मी हैं। अनीता अपनी बहन के परिवार के साथ बड़े बेटे को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी। उनकी छोटी बेटी रुड़की में ही है।

यह भी पढ़ें- Electricity Rate Hike: दर वृद्धि के बाद भी उत्तराखंड में सबसे सस्ती बिजली, एक अप्रैल से लागू होंगे रिवाइज रेट

सदमे में घायल महिला

मीनू नेगी व उसका परिवार फरीदाबाद में रहता है। गाड़ी मीनू के पति सुनील गुसाई चला रहे थे। ये दोनों बहनें अपनी मौसी के लड़के (भांजे) की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।

घायल महिला सदमे में है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। मौके पर कुछ परिजन पहुंचे हैं। मीनू गुसाई व सुनील गुसाईं के बच्‍चों में से एक 12वीं में व दूसरा 8 वीं कक्षा में है।

मृतकों के नाम

1. सुनील गुसाई निवासी फरीदाबाद

2. मीनू पत्नी सुनील

3. सुजल पुत्र सुनील गुसाई उम्र15 वर्ष

4. निक्कू 12 वर्ष

5.आदित्य पुत्र  मदन सिंह उम्र 17 वर्ष

देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे स्थानीन लोगों की ओर थाना देवप्रयाग में फाेन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दी गई। देवप्रयाग से कीर्तिनगर की ओर करीब 15 से 16 किमी की दूरी पर बागवान से पहले यह हादसा हुआ है। जहां करीब 250 मीटर गहरी खाई में थार वाहन गिरा था। घटनास्थल पर सड़क मार्ग ठीक और काफी चौड़ा है। थार वाहन सड़क पर लगे सीमेंट के पैराफिट को तोड़कर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा था। संभवत: नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा। दुर्घटना में थार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके से एसडीआरएफ की टीम ने महिला को रेस्क्यू कर लिया गया है।