Move to Jagran APP

केदारपुरी को संवारने में महिलाएं भी बंटाएंगी हाथ

अब यूथ फाउंडेशन से जुड़ी महिलाएं भी प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारपुरी को संवारने में अपना योगदान देंगी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 11:32 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 05:28 PM (IST)
केदारपुरी को संवारने में महिलाएं भी बंटाएंगी हाथ
केदारपुरी को संवारने में महिलाएं भी बंटाएंगी हाथ

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारपुरी को संवारने में अब यूथ फाउंडेशन से जुड़ी महिलाएं भी अपना योगदान देंगी। इसके लिए दस महिलाओं का चयन किया गया है, जो अगले सप्ताह से कार्य करना शुरू कर देंगी। धीरे-धीरे सौ से अधिक महिलाओं को पुनर्निर्माण कार्यों में लगाने की योजना है।

loksabha election banner

निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) ने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में महिलाओं की भागीदारी का भी निर्णय लिया है। इसके लिए यूथ फाउंडेशन से दस महिलाओं का चयन किया गया, जिन्हें फिलहाल ट्रायल पर रखा जा रहा है। यदि प्रयोग सफल रहा तो आने वाले समय में सौ से अधिक महिलाओं को कार्य पर रखा जाएगा। केदारनाथ में अभी निम के कुल 275 मजदूर कार्य कर रहे हैं। निम के केदारनाथ प्रभारी सूबेदार मनोज सेमवाल ने बताया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए यूथ फाउंडेशन में जिन महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया है, उनका ही चयन किया गया।

चयनित महिलाओं के कार्य निर्धारित

सूबेदार मनोज सेमवाल ने बताया कि चयनित महिलाओं के लिए कार्य निर्धारित कर लिए गए हैं। उन्हें किचन-मैस, क्वार्टर मास्टर, पुलों समेत अन्य निर्मित स्थलों पर पेंटिंग, मिक्सचर मशीन, स्टोर कीपर, जेसीबी मशीन हेल्पर, ब्लॉक बनाने वाली मशीन का संचालन, सरिया बांधना आदि कार्यों पर लगाया जाएगा। 

15 से 18 हजार वेतन

केदारनाथ में कार्य करने वाली महिलाओं को 15 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उनके खाने व रहने की व्यवस्था भी निम की ओर से ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ग्रामीण ने जल संरक्षण की पेश की मिसाल, पानी से चला रहे कई उद्योग

यह भी पढ़ें: यह महिला तोहफे में मांगती है पौधा, चला रही तालाब के पुनर्जीवन की मुहिम

यह भी पढ़ें: छात्र सीख रहे वर्षा जल संचय का पाठ, उगा रहे सब्जियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.