महिला हत्या का मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा
रुद्रप्रयाग : सणगू गांव में हुई हत्या के मामले की जांच राजस्व पुलिस से हटा कर रेगुलर पुलिस
By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2018 06:38 PM (IST)
रुद्रप्रयाग : सणगू गांव में हुई हत्या के मामले की जांच राजस्व पुलिस से हटा कर रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई है। वहीं इस मामले में 302 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को रुद्रप्रयाग जनपद के सणगू गांव में इंद्रसैन पर अपनी पत्नी कमला देवी की हत्या का आरोप है। घटना के बाद से ही इंद्रसैन फरार चल रहा है। वहीं जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मामला काफी संगीन होने पर इसे राजस्व पुलिस से हटा कर रेगुलर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति का पूर्व में भी आपराधिक रेकार्ड रहा है। दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें