महिला डेढ़ माह की बच्ची संग मंदाकिनी में कूदी
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अंतर्गत गंगानगर मोटरपुल से एक महिला ने डेढ
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अंतर्गत गंगानगर मोटरपुल से एक महिला ने डेढ़ माह के बच्ची के साथ मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके बच्ची की खोजबीन शुरू की। नदी में पानी का तेज बहाव होने से देर शाम तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया था।
शुक्रवार को लगभग दोपहर एक बजे गंगानगर-विजयनगर मोटरपुल से 27 वर्षीय अंजू देवी पत्नी विक्की ¨सह निवासी डोबल्या तिमली बडमा, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग ने अपने डेढ़ माह की नवजात बच्ची के साथ मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे तथा महिला की खोजबीन शुरू की गई। एनडीआरएफ की टीम ने गंगानगर से रुद्रप्रयाग संगम स्थल तक कई स्थानों पर महिला की खोजबीन की, लेकिन नदी का तेज बहाव होने से देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया था। महिला के आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। अगस्त्यमुनि के थाना प्रभारी सुबोध ममगाई ने बताया कि महिला के ससुराल व मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। महिला का पति गुड़गांव में नौकरी करता है। महिला बच्ची को टीका लगाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाई थी।