विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला, रातभर चले अभियान के बाद सुरक्षित निकाला बाहर

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:41 PM (IST)

रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के पास खाई में गिरी एक महिला को रेस्क्यू टीम ने सोमवार सुबह सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के पास महिला खाई में गिरी।

  2. रविवार शाम से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन रात में स्थगित हुआ।

  3. सोमवार सुबह महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गणेश मंदिर के समीप खाई में गिरी महिला को रेस्क्यू टीम ने सुबह आज सुबह सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:21 बजे एसईओसी के माध्यम से सूचना मिली कि तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गणेश मंदिर के पास एक महिला खाई में गिर गई है।

सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और आपदा मित्र तुंगनाथ की रेस्क्यू टीमों को मौके के लिए सूचित किया गया। इसके साथ ही एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीमों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए अलर्ट किया गया।

रेस्क्यू टीमों ने महिला की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। अत्यधिक ढलान, गहरी खाई, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और अंधेरा अधिक होने के कारण रात में अभियान स्थगित करना पड़ा।

सोमवार सुबह होते ही रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सुबह 7:56 बजे रेस्क्यू टीम ने सूचना दी कि महिला मिल गई है और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद हुआ फरार