Move to Jagran APP

नौ फरवरी को होंगे व्यापार मंडल चुनाव

रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग में उद्योग व्यापार मंडल को लेकर व्यापारियों में मतभेद अब सामने आ गए हैं। ग

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:14 AM (IST)
नौ फरवरी को होंगे  व्यापार मंडल चुनाव
नौ फरवरी को होंगे व्यापार मंडल चुनाव

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में उद्योग व्यापार मंडल को लेकर व्यापारियों में मतभेद अब सामने आ गए हैं। गत दिनों उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र ने नगर सभासद अंकुर खन्ना को उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

prime article banner

इधर प्रदेश कार्यकारिणी के इस फैसले पर आपत्ति जाहिर करते हुए जिला एवं नगर व्यापार मंडल के सदस्यों ने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि पुरानी दोनों कार्यकारिणी के सदस्यों को विश्वास में लिए बगैर ही उन्हें अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, माधो सिंह नेगी व कांता प्रसाद नौटियाल समेत कई व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा को ज्ञापन सौंपकर जिले में नई कार्यकारिणी के गठन से पूर्व पुरानी कार्यकारिणी को विश्वास में लेने की मांग की है। वहीं उद्योग मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अकुंर खन्ना ने रुद्रप्रयाग नगर इकाई के चुनाव नौ फरवरी को कराने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.