वीरपाल अध्यक्ष एवं वीरेंद्र बने महामंत्री
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : उक्रांद ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष वीरपाल
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : उक्रांद ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष वीरपाल ¨सह नेगी एवं महामंत्री वीरेंद्र ¨सह मेवाल को मनोनीत किया गया।
चोपता में आयोजित बैठक में उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए ब्लाक अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अर¨वद ¨सह नेगी को सौंपी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि लोगों का कांग्रेस और भाजपा से विश्वास हट गया है और तीसरे विकल्प के रूप में लोग अब उक्रांद को देख रहे हैं। यही कारण है कि उक्रांद की सदस्यता लगातार बढ़ रही है। नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में अनेक समस्याएं हैं। जिनको लेकर पूर्ववर्ती सरकारों कोरी घोषणाएं मात्र की गई हैं। कहा कि क्षेत्र में राबाइंका नही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पर उप तहसील की घोषणा की थी। इसके अलावा पं¨पग योजना, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र,चोपता, लोदला, बज्यूण मोटर मार्ग जैसी अनेकों मांगों पर कोई सकारात्क कार्यवाही नही हो रही है। जिसको लेकर उक्रांद विरोध प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर भरत ¨सह, सूरज ¨सह नेगी, गिरीश नेगी, महेंद्र ¨सह करासी, गणेश नेगी, ललित मोहन मेवाल आदि ने दल की सदस्यता ली। इस अवसर पर उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार ¨सह राणा, पृथ्वीपाल ¨सह रावत, सूरत ¨सह ¨झक्वाण, सीमा चौहान, चंद्रमोहन गुसांई, जितार ¨सह जगवाण, लक्ष्मी चंद्र रमोला, सुभाष मोंगा आदि मौजूद रहे।