Move to Jagran APP

Kedarnath News: केदारनाथ रोपवे के लिए काटे जाएंगे एक हजार पेड़, यहां पर बनेंगे 20 टावर

Kedarnath News केदारनाथ रोपवे के लिए एक हजार पेड़ कटेंगे। रोपवे के लिए सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 20 टावर और तीन बड़े व दो छोटे स्टेशन बनेंगे। इस रोपवे से एक घंटे में लगभग एक हजार तीर्थ यात्री कर आवाजाही सकेंगे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 29 Aug 2022 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2022 08:26 PM (IST)
Kedarnath News: केदारनाथ रोपवे के लिए काटे जाएंगे एक हजार पेड़, यहां पर बनेंगे 20 टावर
Kedarnath News: केदारपुरी के लिए बहुप्रतीक्षित रोपवे निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग:  Kedarnath News: केदारपुरी के लिए बहुप्रतीक्षित रोपवे निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित रोपवे के लिए सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच एक हजार पेड़ काटे जाने हैं।

loksabha election banner

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक लगाए जाएंगे 20 टावर

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नेशनल हाइवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी ने केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के सहयोग से पेड़ों की गिनती का कार्य पूरा कर लिया है। जबकि, ट्रैफिक मैनेजमेंट बेस प्रोजेक्ट को लेकर सर्वे का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। रोपवे के लिए सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 20 टावर लगाए जाएंगे।

निर्माण कार्य वर्ष 2023 से शुरू होने की उम्मीद

केदारनाथ यात्रा ( Kedarnath Yatra ) को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए लंबे समय से रोपवे निर्माण की मांग उठ रही थी, लेकिन अब जाकर इस दिशा में ठोस पहल हुई है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच बनने वाले 13 किमी लंबे इस रोपवे का निर्माण कार्य वर्ष 2023 से शुरू होने की उम्मीद है।

  • नेशनल हाइवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी की सहायक कंपनी ट्रेवस्ट्रा के वास्तुकार एसोसिएट विनोद रांता ने बताया कि इसी कड़ी में रोपवे की राह में आने वाले एक हजार पेड़ काटे जाएंगे।

सोनप्रयाग, गौरीकुंड व केदारनाथ में होंगे तीन बड़े स्टेशन

रोपवे के लिए सोनप्रयाग से केदारनाथ (Kedarnath) बेस कैंप तक 20 टावर लगाए जाने हैं। जबकि सोनप्रयाग, गौरीकुंड व केदारनाथ में तीन बड़े स्टेशन प्रस्तावित हैं। दो छोटे स्टेशन चीड़बासा व लिनचोली में बनेंगे।

  • रोपवे से एक घंटे में लगभग एक हजार तीर्थ यात्री आवाजाही कर सकेंगे। बताया जा रहा कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द इस परियोजना पर कार्य शुरू करना चाहती है।

केदारनाथ वन्य प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपेंगे रिपोर्ट

केदारनाथ (Kedarnath) वन्य प्रभाग की ऊखीमठ रेंज के रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया कि पेड़ों की गिनती के बाद अब उनकी प्रजातिवार व व्यासवार गणना की जा रही है। इसकी रिपोर्ट जल्द केदारनाथ वन्य प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को सौंप दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.