बर्फबारी के बीच त्रियुगीनारायण मंदिर में 7 जोड़ों ने की शादी, शिव-पार्वती के विवाह स्थल के रूप में फेमस है यह स्थल
Triyuginarayan Temple वसंत पंचमी पर रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण मंदिर में बर्फबारी के बीच सात जोड़ों ने सात फेरे लिए। इनमें ...और पढ़ें
HighLights
वसंत पंचमी पर त्रियुगीनारायण मंदिर में सात विवाह हुए
बर्फबारी के बीच वर-वधुओं ने सात फेरे लिए
महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तराखंड के जोड़ों ने शादी की
संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग। Triyuginarayan Temple भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर एक साथ सात विवाह संस्कार संपन्न हुए। बर्फबारी के बीच वर-वधुओं ने सात फेरे लिए।
इन सात शादियों में दो विवाह पश्चिम बंगाल, दो विवाह महाराष्ट्र से आए जोड़े का तथा तीन विवाह उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए वर-वधुओं के संपन्न हुए। शिव-पार्वती के विवाह स्थल पर विवाह करने को सभी जोड़ों ने सौभाग्य का विषय बताया।
शादी के अवसर पर मंदिर परिसर में बर्फ गिरती रही। इसके बावजूद वर-वधु, स्वजन एवं पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह रहा। ठंड की परवाह किए बिना विवाह की रस्में पूरी की गईं और मंदिर परिसर में चहल-पहल बनी रही।
त्रियुगीनारायण मंदिर समिति के सचिव सर्वेश्वर भट्ट ने बताया कि वसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर में कुल सात शादियां निर्धारित थीं। उन्होंने कहा कि कड़ी ठंड के बावजूद नवविवाहित जोड़ों ने बर्फ के बीच ही फेरे लिए।
बर्फ से ढके त्रियुगीनारायण मंदिर में संपन्न हुए ये विवाह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बने, बल्कि प्रकृति के सान्निध्य में विवाह की एक अनुपम मिसाल भी प्रस्तुत की गई।
यह भी पढ़ें- भगवान शिव और माता पार्वती ने त्रियुगीनारायण मंदिर में किया था विवाह, यहां सात फेरे लेने पहुंचे छह जोड़े
यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand: चकराता में सीजन का पहला हिमपात, तस्वीरों में देखें बर्फबारी के मनमोहक नजारे
