पांजणा गांव में फटा बादल, प्रशासन मुस्तैद
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : शुक्रवार रात ब्लॉक जखोली के पांजणा गांव में प्रशासन ने मॉकड्रिल की। प्रश
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : शुक्रवार रात ब्लॉक जखोली के पांजणा गांव में प्रशासन ने मॉकड्रिल की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि बादल फटने से 18 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाई गई। जबकि अन्य छह की लोगों की मौके पर ही मौत बताई गई। वहीं जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मॉकड्रिल को सफल बताया।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर शुक्रवार की रात पांजणा गांव में मॉकड्रिल हुई। शुक्रवा रात करीब साढ़े सात बजे आपदा विभाग को प्रधान पांजणा त्रिलोक ¨सह गांव में बादल फटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को घटना स्थल के लिए रवाना किया। रास्ते में सड़क के अवरुद्ध होने के कारण अधिकारी टीम के साथ पैदल ही गांव में पहुंचे। कुछ ही देर में लोनिवि की ओर से मार्ग को जेसीबी की मदद से खोल दिया गया और राहत बचाव टीम ने गांव में पहुंचकर कार्य शुरू किया। इसके साथ ही होमगार्ड, आइटीबीपी, राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं जवानों ने भी बचाव कार्य में तेजी दिखाई। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में तेजी दिखाने के निर्देश दिए। अलावा आठ मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गये और 15 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुए। गोशाला में मलबा घुसने से 42 मवेशी घटना का शिकार हुए। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी कर्मचारी, अधिकारी एवं जवानों को सफल मॉकड्रिल पर बधाई दी। उन्होंने प्राकृतिक आपदा की हर स्थिति से अधिकारी-कर्मचारियों को निपटने के निर्देश दिए।