विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाबा केदार के दर पर पहुंचीं सारा अली खान, कतार में खड़े होकर किए दर्शन... भीम शिला के पास साधना में लीन

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 12:35 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने एक बार फिर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन किए, जहां उन्होंने दो-तीन दिन बिताए और बर्फबारी के बीच स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया।

केदारनाथ धाम में बिताए दो से तीन दिन.

केदारनाथ धाम में बिताए दो से तीन दिन.

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए धाम पहुंचीं। केदारनाथ धाम में दो से तीन दिन बिताने के दौरान वह काफी प्रसन्न नजर आईं।

इस बार भी उनकी बाबा केदार के प्रति आस्था और श्रद्धा देखने को मिली। अभिनेत्री मंदिर के पीछे स्थित भीम शिला के पास साधना में लीन रहीं। वही, भैरवनाथ मंदिर में दर्शन करने के साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में बैठे साधु-संतों से आशीर्वाद भी लिया।

केदार ड्राइव में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं केदारनाथ 

सारा अली खान बीते 26 अक्टूबर को केदार ड्राइव में शामिल होने के लिए केदारनाथ धाम पहुंचीं थीं। इस दौरान धाम में बर्फबारी के बीच चलाए गए स्वच्छता अभियान में भी उन्होंने भागीदारी की।

खास बात यह रही कि उन्होंने किसी विशेष व्यवस्था के बजाय आम श्रद्धालु की तरह कतार में खड़े होकर बाबा केदार के दर्शन किए। उनकी इस सादगी और धार्मिक आस्था की धाम में खूब चर्चा रही।

सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा से जुड़ाव उनकी फिल्म 'केदारनाथ' के समय से रहा है। फिल्म की शूटिंग और इसके बाद से ही वह लगातार बाबा केदार के दर्शन के लिए आती रही हैं। हर वर्ष धाम पहुंचकर वह अपनी श्रद्धा व्यक्त करती हैं।

यह भी पढ़ें- सारा अली खान-शर्मिला टैगोर ने सेलिब्रेट किया पाकिस्तानी एक्ट्रेस Kubra Khan का बर्थडे, वीडियो आया सामने

यह भी पढ़ें- बदरी-केदारनाथ सनातन एफिडेविट विवाद में नया अपडेट, बीकेटीसी ने कहा- 'सारा अली खान का मामला अलग'