विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चारधाम यात्रा: मंत्री का भतीजा बताकर जमाई धौंस, पुलिस ने उतारी हेकड़ी और हूटर

Published: Wed, 03 Jun 2026 05:17 PM (IST)

एक व्यक्ति ने खुद को मंत्री का भतीजा बताकर धौंस जमाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसके वाहन से हूटर और काली फिल्म हटाकर चालान किया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी। जागरण

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर रही है।

ऐसे ही एक मामले में खुद को मंत्री का भतीजा बताते हुए पुलिस पर धौंस जमाने वाले का पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए हूटर उतार दिया और शीशों पर लगी काली फिल्म भी उतार दी।

अवैध रूप से हूटर व काली फिल्म लगी थी

कोतवाली रुद्रप्रयाग में तैनात उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान एक निजी वाहन में अवैध रूप से हूटर व काली फिल्म लगी पाई। पुलिस ने वाहन को रोका तो चालक ने खुद को मध्य प्रदेश के एक मंत्री का भतीजा बताया।

साथ ही पुलिस पर धौंस जमाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उक्त वाहन पर लगा अवैध हूटर उतारकर जब्त किया और वाहन पर लगी काली फिल्म हटाने के साथ ही उसका चालान किया। इसके अलावा एक बुलेट मोटरसाइकिल पर मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था।

इस साइलेंसर से अत्यधिक तेज आवाज आ रही थी। पुलिस ने वाहन चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया।