विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रप्रयाग में भीषण गर्मी से मिली निजात, देर शाम हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Published: Sun, 21 Jun 2026 07:54 PM (IST)

रुद्रप्रयाग में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार देर शाम हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. रुद्रप्रयाग में भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

  2. रविवार देर शाम हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना

  3. तापमान में गिरावट से किसानों और बच्चों को खुशी

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। जनपद में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था।

तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ऐसे में रविवार देर शाम हुई बारिश ने लोगों को गर्मी ये बड़ी राहत दी है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

रविवार को देर शाम को अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया। बारिश होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

सड़कों और बाजार में भी मौसम सुहावना होने के कारण लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।लगातार पड़ रही गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

बारिश शुरू होते ही बच्चे और युवा घरों से बाहर निकल आए और मौसम का आनंद लेते नजर आए। किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया।

मौसम में आए इस बदलाव से जनपदवासियों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार मौसम अनुकूल बना रहा तो गर्मी और उमस से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी: 7 जिलों में अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 8 जिलों में मौसम विभाग का यलो अलर्ट, बारिश और तेज हवाओं की संभावना