राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आठ को
रुद्रप्रयाग : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आठ सितंबर को न्यायालय प्रांगण में राष्ट्र
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 11:50 PM (IST)
रुद्रप्रयाग : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आठ सितंबर को न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न पीठों के एक से 11 तक विभिन्न वादों का सुलह समझौते के आधार निस्तारण किया जाएगा।
प्राधिकरण के सचिव संजय ¨सह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक समनीय वाद, 138 पराक्रम्य विलेक अधिनियम, बैंक रिकवरी वाद, वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण विवाद, राजस्व वाद, बिजली एवं पानी वाद, वेतन भत्तों एवं सेवा निवृत्ति से संबंधित सेवा वाद तथा अन्य दिवानी वाद का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें