गैरसैंण में राजधानी के नाम पर कर रहे गुमराह
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश सरकार पर गैरसैंण राजधानी के नाम पर गुमराह करने का आरोप ल
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश सरकार पर गैरसैंण राजधानी के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। गैरसैण ही पहाड़ के विकास का एक मूल आधार है, यदि सरकार की ओर से गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात की जाएगी, तो उंक्राद इसका विरोध करेगा।
उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी की पहाड़ विरोधी नीति के चलते 20 वर्ष बाद भी राज्य की राजधानी तय नहीं हो सकी है। अब पार्टी के पहाड़ी विधायक गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात सरकार से कर रहे है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी की बात कर एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के सारे रास्ते बंद करना चाहती है जो कि जनभावनाओं के खिलाफ है। (संस)