पुलिस ने गरीबों को बाटे कंबल-कपड़े
रुद्रप्रयाग: जनपद पुलिस इन दिनों मित्र पुलिस की भूमिका निभा रही है। मंगलवार को मौसम ठंड होने पर कोतव
रुद्रप्रयाग: जनपद पुलिस इन दिनों मित्र पुलिस की भूमिका निभा रही है। मंगलवार को मौसम ठंड होने पर कोतवाली पुलिस ने खांकरा क्षेत्र में आधा दर्जन गरीब व असहाय लोगों की मदद की।
पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के दिशा-निर्देश पर पुलिस इन दिनों गांव में असहाय लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी मदद कर रही है। कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खांकरा मे जानकारी ली, तो पता चला कि 15 वर्षीय धीरज और उसका 13 वर्षीय भाई देवा अपनी दादी सरोजनी देवी के साथ असहाय जीवन जी रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि उनके पिताजी दिनेश लाल एवं माता शोभा देवी की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है तथा वर्तमान में उनका कोई सहारा नहीं है, इनको पुलिस ने कंबल एवं खाद्य सामग्री बांटी। इसके अलावा, अपने बच्चों 14 वर्षीय दीपांशु व 12 वर्षीय प्रियांशु के साथ रह रही आरती देवी पत्नी स्व. आनंद सिंह निवासी रामपुर खांकरा को भी पुलिस ने खाद्य सामग्री व कंबल बांटे। सपना देवी पत्नी प्रेम निवासी जाजर को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े दिए। इसके अतिरिक्त 12 वर्षीय संतोष के साथ रह रही चंद्रकला देवी पत्नी स्व. पदम केसी निवासी नेपाल हाल झुग्गी झोपड़ी रुद्रप्रयाग को भी ठंड से बचने के लिए कंबल दिए गए। (संस)