ऊखीमठ में किया चीनी वस्तुओं के बहिष्कार करने की अपील
ऊखीमठ: स्टॉप टीयर्स संस्था ने ऊखीमठ के व्यापारियों को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने एवं उन वस्तुओ को
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 06:06 PM (IST)
ऊखीमठ: स्टॉप टीयर्स संस्था ने ऊखीमठ के व्यापारियों को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने एवं उन वस्तुओ को न खरीदने का आग्रह किया।
संस्था के संस्थापक प्रमोद बमराड़ा के नेतृत्व में उनकी टीम ने ऊखीमठ बाजार में पहले तो व्यापारियों को चीनी वस्तुओं के प्रति जागरूक किया तथा उसके बाद व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत को पत्र सौंपकर चीनी सामानों को न बेचने का आग्रह किया। कहा कि चीन बार बार पाकिस्तान की मदद कर रहा है, इसलिए चीन से निर्मित समान को न खरीदें और न बेचें। बताया कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और चीन उसकी मदद कर रहा है। संस्था की ओर से गढ़वाल के विभिन्न स्थानों पर चीनी सामान के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें