संगीता कप्रवाण ने लिया नाम वापस
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: नामांकन पत्र निरस्त होने की कार्रवाई के बाद नामांकन वापस लेने की ति
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: नामांकन पत्र निरस्त होने की कार्रवाई के बाद नामांकन वापस लेने की तिथि समाप्त होने के बाद अब जनपद चार निकाय में चुनावी लड़ाई की स्थिति स्पष्ट हो गई है। रुद्रप्रयाग नगर पालिका में भाजपा की बागी बनी संगीता कप्रवाण ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापसी के बाद अब तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं अगस्त्यमुनि में एक प्रत्याशी का नाम निरस्त होने के बाद तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब शनिवार को नाम वापसी लेने की तिथि भी समाप्त होने के साथ प्रत्येक निकाय में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जनपद की सबसे महत्वपूर्ण नगर पालिका सीट पर अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भाजपा की ओर से टिकट की मजबूत दावेदार संगीता कप्रवाण टिकट न मिलने से बागी हो गई थी, भाजपा उन्हें मनाने में सफल रही है, शनिवार को भाजपा के समर्थन में नाम वापस ले लिया। भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। भाजपा प्रत्याशी सरस्वती त्रिवेदी के साथ ही कांग्रेस की गीता झिंकवाण व निर्दलीय सुशीला बिष्ट मैदान में हैं। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में पूजा राणा का नामांकन रद्द हो गया था, जिसके बाद तीन प्रत्याशी मैदान में है। भाजपा की ओर से बीना बिष्ट, कांग्रेस की राधा देवी व निर्दलीय अरूणा बेंजवाल मैदान में हैं। तिलबाड़ा नगर पंचायत में भी भाजपा की बीरा देवी मैदान हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में रेखा देवी, बीएसपी प्रत्याशी के रूप में मीना देवी, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजू देवी ने अपना नामांकन कराया है। ऊखीमठ नगर पंचायत से भाजपा के विजय राणा, कांग्रेस के प्रकाश गुसाई, निर्दलीय प्रकाश ¨सह मैदान में है।